फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त के साथ खुला बााजार, डॉलर के मुकाबले 70.89 के स्तर पर हुई रुपये की शुरुआत

Wed, 11 Dec 2019 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 88.14 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 40,328.02 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29.50 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,886.30 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इंफ्राटेल, जी लिमिटेड, टाटा स्टील, गेल, बजाज फाइनेंस, जेएजडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एम एंड एम और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, एसबीआई, यूपीएल, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और सिप्ला के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, रियल्टी, मेटल, ऑटो, फार्मा, मीडिया, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 45.32 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के बाद 40,285.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 10.55 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 11,867.35 के स्तर पर था। 

70.89 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.89 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.92 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 27.21 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 40,514.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 3.45 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 11,940.95 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को 40,239.88 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 247.55 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के बाद 40,239.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 80.70 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के बाद 11,856.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें