फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स, निफ्टी पहली बार 12,100 के पार

Tue, 26 Nov 2019 09:48 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 123.63 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के बाद 41,012.86 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.90 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 12,104.65 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स का रिकॉर्ड स्तर है और निफ्टी पहली बार 12,100 के पार गया है। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो टाटा स्टील, यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया, आईटीसी और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, ग्रासिम, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज ऑटो और एल एंड टी के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 133.62 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 41,022.85 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 36.45 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के बाद 12,110.20 के स्तर पर था। 

71.68 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया पांच पैसे की बढ़त के बाद 71.68 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.73 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

सोमवार को सेंसेक्स 72.51 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 40,431.92 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.60 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 11,934 के स्तर पर खुला था।

सोमवार को 40,889.23 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 529.82 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के बाद 40,889.23 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 164.60 अंक यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,079 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें