सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 131.49 अंकों की बढ़त हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.20 अंक की बढ़त के साथ खुला।
38696.37 के स्तर पर खुला सेंसेक्स
131.49 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38696.37 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो 36.20 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11612.20 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों में आईओसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, जेएसडब्ल्यू स्टील, आरआईएल और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एसीसी, सन फार्मा और आईटीसी के स्टॉक्स शामिल रहे।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो एनर्जी, आईटी, बैंक, ऑटो और इंफ्रा हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 92.17 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 38657.05 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 37.10 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 11613.10 के स्तर पर था।
मंगलवार को लाल निशान के साथ खुला था बाजार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को 38.43 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38683.61 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो मंगलवार को 20 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11614.50 के स्तर पर खुला था।
गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के बाद 69.81 के स्तर पर खुला। वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.62 के स्तर पर बंद हुआ था।