फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, टाइटन कंपनी ने बनाया रिकार्ड

Thu, 25 Apr 2019 09:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को निफ्टी सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 25.62 अंकों की बढ़त हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.70 अंक की बढ़त के साथ खुला। 

39080.30 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

25.62 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39080.30 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो 0.70 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11726.30 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, यस बैंक और बीपीसीएल के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स शामिल रहे। इसके साथ ही आपको बता दें कि टाइटन कंपनी ने एक नया रिकार्ड बनाया है। टाइटन का मार्केट कैप एक लाख करोड़ के भी पार हो गया है। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 42.89 अंकों की बढ़त के बाद 39097.57 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 16.40 अंकों की बढ़त के बाद 11742.60 के स्तर पर था। 

बुधवार को हरे निशान के साथ खुला था शेयर बाजार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को 131.49 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38696.37 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो 36.20 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11612.20 के स्तर पर खुला। 

गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 70 के स्तर पर खुला। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.87 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें