फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: शेयर बाजार: 365 अंकों की मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Tue, 06 Oct 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स, निफ्टी, शेयर बाजार आज - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 365.72 अंक यानी 0.94 फीसदी ऊपर 39339.42 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.96 फीसदी यानी 109.85 अंकों की बढ़त के साथ 11613.30 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं श्री सीमेंट, टाइटन, ग्रासिम, एनटीपीसी और अडाणी पोर्ट्स की शुरुआत लाल निशान पर हुई। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत तेजी के साथ हुई। इनमें आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 362.64 अंक यानी 0.93 फीसदी की बढ़त के बाद 39336.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 100.10 अंक यानी 0.87 फीसदी ऊपर 11603.45 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 276.65 अंक ऊपर 38973.70 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.76 फीसदी (86.40 अंक) की बढ़त के साथ 11503.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सोमवार हरे हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 253.33 अंक यानी 0.65 फीसदी ऊपर 38950.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 0.62 फीसदी यानी 70.85 अंकों की बढ़त के साथ 11487.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स 395.35 अंक (1.02 फीसदी) ऊपर 39092.41 पर पहुंच गया और निफ्टी 109.50 अंक (0.96 फीसदी) ऊपर 11526.45 पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें