फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले 71.21 के स्तर पर रुपया

Thu, 23 Jan 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। 
  • सेंसेक्स 95.87 अंकों की बढ़त के बाद 41,211.25 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.21 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 95.87 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 41,211.25 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.75 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के बाद 12,120.65 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो एक्सिस बैंक, एल एंड टी, आईओसी, इंफोसिस, कोल इंडिया, बीपीसीएल, ओएनजीसी, यस बैंक, वेदांता लिमिटेड और विप्रो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जी लिमिटेड, सिप्ला, इंफ्राटेल, पावर ग्रिड, यूपीएल, आईसीआईसीआई बैंक, ब्रिटानिया, एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मेटल, मीडिया, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 76.12 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 41,191.50 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 16.85 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के बाद 12,123.75 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.21 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.21 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.19 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 208.43 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 41,115.38 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 62.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के बाद 12,106.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बुधवार को हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 197.96 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के बाद 41,521.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.70 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,216.55 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें