सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 118.46 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 40,588.16 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.80 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 11,981.90 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को भारती एयरटेल, इंफ्राटेल, ग्रासिम, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, यस बैंक, कोल इंडिया, बीपीसीएल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें हिंदुस्तान युनिलीवर, बजाज ऑटो, ब्रिटानिया, इंफोसिस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील और विप्रो के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बुधवार को एफएमसीजी, आईटी, ऑटो और रियल्टी लाल निशान पर खुले। वहीं मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और मीडिया हरे निशान पर खुले।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 260.10 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के बाद 40,729.80 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 64.65 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 12,004.75 के स्तर पर था।
71.83 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 12 पैसे की गिरावट के बाद 71.83 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.71 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 104.22 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 40,388.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 29.45 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,913.95 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को 40,469.70 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 185.51 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 40,469.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 72.65 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद 11,957.15 के स्तर पर बंद हुआ था।