फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स की 38,000 और निफ्टी की 11,000 के ऊपर हुई शुरुआत

Tue, 18 Aug 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 36.76 अंक यानी 0.10 फीसदी ऊपर 38087.54 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.20 फीसदी यानी 22 अंकों की बढ़त के साथ 11269.10 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया, इंफोसिस, टाइटन, एम एंड एम और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जी लिमिटेड, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, आईओसी, इंफ्राटेल, एचसीएल टेक, अडाणी पोर्ट्स, यूपीएल और नेस्ले इंडिया लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 33.92 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 38084.70 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 12.70 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 11259.80 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन भारी बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 173.44 अंक ऊपर 38050.78 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.72 फीसदी ऊपर 81 अंकों की तेजी के साथ 11259.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सोमवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 189.17 अंक यानी 0.50 फीसदी ऊपर 38066.51 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.52 फीसदी यानी 57.65 अंकों की बढ़त के साथ 11236.05 के स्तर पर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें