फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी बाजार में रौनक जारी, 41,000 के ऊपर खुला सेंसेक्स

Mon, 16 Dec 2019 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 102.27 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 41,111.98 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 12,122.15 के स्तर पर खुला। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्साह से घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, एचसीएल टेक, यूपीएल, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, टीसीएस, इंफ्राटेल, बजाज ऑटो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईओसी, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, ओएनजीसी, वेदांता लिमिटेड और ग्रासिम के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, रियल्टी, मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 159.14 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 41,168.85 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 44.65 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 12,131.35 के स्तर पर था। 

70.75 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.75 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.81 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 227.03 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के बाद 40,808.74 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 62.80 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 12,034.60 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को 41,009.71 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 428 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के बाद 41,009.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.90 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के बाद 12086.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें