फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित इन कारणों से प्रभावित होगा शेयर बाजार

Sun, 15 Dec 2019 04:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल अमेरिका और चीन के व्यापार समझौते से प्रभावित होगी। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि अमेरिका और चीन के व्यापार समझौते पर पहुंचने के बाद बाजारों में तेजी आएगी। 

जारी रह सकता है सकारात्मक रुख

इस संदर्भ में रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजित मिश्रा ने बताया कि, 'वैश्विक मोर्चे पर हालिया घटनाक्रमों ने लंबे समय से चले आ रहे संकट की आशंका को कम किया है। विश्व के बाजारों के निवेशक उत्साहित है।' मिश्रा के अनुसार, अगले हफ्ते में बाजार में सकारात्मक रुख जारी रहेगा।

विज्ञापन


वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज के खुदरा अनुसंधान के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने इस मामले पर कहा कि, 'अगले सप्ताह अमेरिका और चीन व्यापार समझौते में और स्पष्टता आने से बाजार में तेजी जारी रह सकती है और पूंजी प्रवाह का स्तर उत्साहजनक स्थिति में है। आगे भी यह जारी रह सकता है।' 

ये कारक भी तय करेंगे बाजार की चाल

साथ ही सोमवार को थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं, जिससे बाजार प्रभावित हो सकता है। मुद्रास्फीति के आंकड़ों रे अतिरिक्त रुपये की स्थिति और कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के चलते भी शेयर बाजार प्रभावित होगा। 

बीते सप्ताह सेंसेक्स में आई 564.56 अंकों की तेजी

पिछले सप्ताह की बात करें, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 564.56 अंक यानी 1.39 फीसदी की बढ़ोतरी आई। बीते सप्ताह ब्रिटेन के आम चुनाव में बोरिस जॉनसन को मिली जीत की खबरों के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख रहा। साथ ही अमेरिका और चीन ने व्यापार समझौते के 'पहले चरण' के करीब पहुंचने के बाद उत्पादों पर प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क को फिलहाल टाल दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें