फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DHFL के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत

Mon, 15 Jul 2019 09:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 201.47 अंकों की बढ़त के साथ 38937.70 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 47.30 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11599.80 के स्तर पर खुला। 

DHFL के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट

दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) का शेयर 10 फीसदी यानी 6.85 अंकों की गिरावट के साथ 61.65 के स्तर पर खुला। वहीं पिथले कारोबारी दिन डीएचएफएल का शेयर 68.50 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि डीएचएफएल ने 31 मार्च, 2019 को समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध रूप से 2,223 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जो कि एक साल पहले की अवधि में लाभ में था, क्योंकि वित्तीय प्रावधान में वृद्धि और वितरण में मंदी थी। कंपनी के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को इंफोसिस का शेयर चार फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला।  

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 505 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39241.23 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 45 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11597.50 के स्तर पर था।

68.54 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के बाद 68.54 के स्तर पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 68.68 प्रति डॉलर के स्तर पर ही बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 69 अंकों की तेजी के साथ 38,892 अंकों पर और निफ्टी 21 अंकों की तेजी के साथ 11,604 अंकों पर खुला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें