फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण घटा, सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ लाभ

Sun, 14 Jul 2019 04:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 88,609.87 करोड़ रुपये घटा है। इसमें सर्वाधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और टीसीएस को हुआ। 

केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ लाभ

शीर्ष 10 कंपनियों में से एकमात्र लाभ में रहने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। कंपनी का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 11,415.21 करोड़ रुपये बढ़कर 8,11,782.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण 

  • एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 22,395.4 करोड़ रुपये कम होकर 6,54,084.95 करोड़ रुपये रह गया।
  • टाटा कंसल्टेंसी का एमकैप 20,150.31 करोड़ रुपये कम होकर 7,90,983.93 करोड़ रुपये रह गया।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की बाजार हैसियत आलोच्य सप्ताह के दौरान 16,907.1 करोड़ रुपये घटकर 3,70,895.36 करोड़ रुपये रही।
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,367.64 करोड़ रुपये कम होकर 2,83,393.30 करोड़ रुपये रह गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 6,291.85 करोड़ रुपये घटकर 3,24,454.25 करोड़ रुपये। 
  • आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 5,925.68 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,75,568.83 करोड़ रुपये रह गया। 
  • आईटीसी का मूल्यांकन 5,270.27 करोड़ रुपये घटकर 3,37,297.19 करोड़ रुपये रहा। 
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 3,795.66 करोड़ रुपये घटकर 3,89,340.06 करोड़ रुपये रह गया। 
  • वहीं इंफोसिस का एमकैप 1,505.96 करोड़ रुपये घटकर 3,12,292.54 करोड़ रुपये पर आ गया।

पहले स्थान पर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एचयूएल, आईटीसी, एसबीआई, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें