सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 239.22 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.20 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
38037.41 के स्तर पर खुला सेंसेक्स
239.22 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 38037.41 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो 65.20 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11432.70 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो जी एंटरटेनमेंट और गेल के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें वेदांता, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स शामिल रहे।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सभी सेक्टर्स लाल निशान के साथ खुलें। इनमें आईटी, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, ऑटो, बैंक, मेटल और एनर्जी शामिल है।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 19.54 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के बाद 38296.17 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 13.40 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 11511.30 के स्तर पर था।
सोमवार को गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। 166.55 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38766.89 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो 44 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11642.30 के स्तर पर खुला था।
गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.55 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.43 के स्तर पर बंद हुआ था।