सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 166.55 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
38766.89 के स्तर पर खुला सेंसेक्स
166.55 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38766.89 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो 44 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11642.30 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, टाटा स्टील, वेदांता, टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया और एसबीआई के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें आईसीआईसीआई बैंक, आईओसी, ओनजीसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल के स्टॉक्स शामिल रहे।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एनर्जी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ खुलें।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 189.69 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 38790.03 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 71.70 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के बाद 11670 के स्तर पर था।
सोमवार को गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। 380.44 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के बाद सेंसेक्स 38582.82 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो 111.90 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के बाद सोमवार को निफ्टी 11600.40 के स्तर पर खुला।
बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.37 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.40 के स्तर पर बंद हुआ था।