फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को बढ़त के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरा

Fri, 17 May 2019 09:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 80.26 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.40 अंकों की बढ़त के साथ खुला।  

37473.74 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

80.26 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37473.74 के स्तर पर खुला। वहीं सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी बुधवार को 21.40 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11278.50 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो यस बैंक, जी एंटरटेनमेंट, डीएचएफएल, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एम एंड एम, विप्रो और रिलायंस कैपिटल के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें बीपीसीएल, एनटीपीसी, सन फार्मा, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी हाउसिंग और जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक्स शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर बाजार का हाल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को प्री ओपन के दौरान शेयर बाजार हरे निशान पर था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 49.34 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 37442.82 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11.40 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 11268.50 के स्तर पर था। 

गुरुवार को बढ़त के साथ खुला था शेयर बाजार

इससे पहले सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को 57.54 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37172.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 15.50 अंकों की बढ़त के बाद 11172.50 के स्तर पर खुला था। 

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट 

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरा। इस गिरावट के बाद रुपया 70.26 के स्तर पर पहुंचा। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 70.03 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें