फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, वायदा कारोबार में सोने का भाव गिरा

Thu, 16 May 2019 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 278.60 अंकों की बढ़त के बाद 37393.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 100.10 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11257 के स्तर पर पहुंच गया। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को बजाज फाइनेंस, जी एंटरटेनमेंट, आईओसी, बीपीसीएल और अल्ट्राटेक सिमेंट के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें यस बैंक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया और सिप्ला के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, आईटी, मेटल, एनर्जी और इंफ्रा शामिल है। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 203.65 अंक गिरकर 37114.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद ये 11157 के स्तर पर पहुंची था। 

विज्ञापन



कमजोर मांग से वायदा कारोबार में सोने का भाव गिरा

हाजिर बाजार में सुस्त मांग के साथ सटोरियों के सौदे घटाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में सोना 0.02 फीसदी गिरकर 32,251 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने में डिलिवरी वाला सोना 8 रुपये यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 32,251 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 9,091 लॉट का कारोबार हुआ। 
विज्ञापन


विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में कमजोर रुख और प्रतिभागियों के मुनाफावसूली करके सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोने के भाव में नरमी रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मामलूी 0.11 फीसदी सुधर कर 1,298.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें