फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल के बाद लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 39000 के पार

Tue, 21 May 2019 09:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आए। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आते ही राजनीतिक बहस का नया दौर शुरू हो गया। राजनीतिक बहस के साथ ही शेयर बाजार में भी एग्जिट पोल का असर दिखा।  

विज्ञापन


एग्जिट पोल के नतीजों से सोमवार को शेयर बाजार पिछले 10 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। अमर उजाला ने बीते कुछ प्रमुख चुनावों के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल का विश्लेषण किया तो यह तथ्य सामने आया कि चुनाव के विजेता रहने वाले दल को लेकर कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं। 

एग्जिट पोल चाहे गलत हो या सही, लेकिन इसके चलते शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ खुला। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 104.58 अंकों की बढ़त के साथ 39457.25 के स्तर पर खुला। वहीं 28.80 अंकों की बढ़त के साथ मंगलवार को निफ्टी 11857.10 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया और भारती इंफ्रा के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, एचसीएल टेक, इंफोसिस, सन फार्मा, टीसीएस और जिंदल स्टेनलेस के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें बैंक, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, फार्मा और एफएमसीजी शामिल है। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर बाजार का हाल

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को प्री ओपन के दौरान शेयर बाजार हरे निशान पर था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 27.40 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 39380.07 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.70 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 11850 के स्तर पर था। 

सोमवार को 38741.77 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 811 अंक यानी 2.14 फीसदी की बढ़त के साथ 38741.77 के स्तर पर खुला था। वहीं 242.10 अंक यानी 2.12 फीसदी की बढ़त के साथ सोमवार को निफ्टी 11649.30 के स्तर पर खुला। 

एग्जिट पोल से 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था शेयर बाजार 

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 1421.90 अंक यानी 3.75 फीसदी की बढ़त के बाद 39352.67 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 421.10 अंक यानी 3.69 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11828.30 के स्तर पर पहुंचा था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सेंसेक्स और निफ्टी में यह पिछले 10 साल की सबसे बड़ी तेजी है।

सपाट स्तर पर हुई रुपये की शुरुआत 

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट स्तर पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया 69.74 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले भी रुपया 69.74 पर ही बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें