फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, महंगा हो गया सोना, चांदी के दाम में भी उछाल

Fri, 12 Apr 2019 04:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स में 160.10 अंकों की बढ़त हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 46.80 अंकों की बढ़त देखी गई। 

38767.11 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स 

160.10 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38767.11 के स्तर पर पहुंचा। बात अगर निफ्टी की करें तो 46.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11643.50 के स्तर पर पहुंचा। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो गेल, आईटीसी, जी एंटरटेनमेंट, एक्सिस बैंक, वेदांता, सिप्ला और मारुति सुजुकी के स्टॉक्स हरे निशान के साथ बंद हुए। इन स्टॉक्स में 1.31 फीसदी से लेकर 2.94 फीसदी की तेजी रही। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, आईओसी, बजाज फाइनेंस और एल एंड टी के स्टॉक्स शामिल रहे। इनमें 0.60 फीसदी से लेकर 1.83 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : pexels.com

210 रुपये महंगा हुआ सोना

हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों की बेहतर मांग से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 210 रुपये बढ़कर 31,960 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख ने तेजी को थामने का प्रयास किया। 

विश्लेषकों के मुताबिक, मौजूदा स्तर पर सटोरियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोने के भाव में तेजी रही लेकिन वैश्विक स्तर पर सुस्त रुख ने तेजी को थामने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.43 फीसदी गिरकर 1,294.19 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

चांदी के दाम में उछाल

शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी 0.66 फीसदी बढ़कर 37,165 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जुलाई डिलिवरी वाली चांदी 284 रुपये यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 37,778 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजार में मजबूत रुख के साथ कारोबारियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सिंगापुर में चांदी 1.02 फीसदी बढ़कर 14.97 डॉलर प्रति औंस पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें