फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी

Wed, 15 Apr 2020 09:39 AM IST
आसिम खान बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन 2.0 के पहले दिन बुधवार को शेयर बाजार में 600 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 31,400.36 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 639.83 अंक या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 31,329.85 पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन


इसी तरह एनएसई निफ्टी 187.20 अंक या 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,181.05 अंक पर था। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी में बढ़त देखने को मिली। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक गिरावट को लेकर कारोबारियों में चिंता बनी हुई है।

सेंसेक्स में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयर सन फार्मा, एलएंडटी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, मारुति, कोटक बैंक और टाइटन में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


 

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे मजबूत
घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के चलते भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 25 पैसे की मजबूती के साथ 76.02 के स्तर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के चलते रुपये में मजबूती देखने को मिली, हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते चिंता बनी हुई हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 76.07 के भाव पर खुला और इसने आगे मजबूती हासिल करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.02 के उच्च स्तर को छुआ, जो पिछले बंद भाव से करीब 25 पैसे की वृद्धि दर्शाता है। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 76.27 पर बंद हुआ था।

बता दें बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार, जिंस बाजार, मुद्रा बाजार और ऋण बाजार बंद रहे। जबकि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। 
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन ऐसा था बाजार का हाल
सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 200.49 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 30959.19 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.30 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 9076.60 के स्तर पर खुला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें