फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 999 और निफ्टी 596 अंक उछला

Fri, 20 Mar 2020 02:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की उम्मीद के चलते शेयर बाजार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती सत्र के दौरान 500 अंक चढ़ गया। हालांकि ऊपरी स्तर पर शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका।

विज्ञापन


कारोबारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता बनी हुई है। इसके चलते सेंसेक्स 573.07 अंकों की बढ़त के बाद तेजी से नीचे गिरा और खबर लिखे जाने तक 195.57 अंकों या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,092.66 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी शुरुआती सत्र में 8,441.25 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 39.15 अंकों या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,224.30 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 581.28 अंकों या 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,288.23 पर बंद हुआ। निफ्टी 205.35 अंकों या 2.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,263.45 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सकल आधार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 4,622.93 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

सेंसेक्स में सबसे अधिक इंडसइंड बैंक में सात प्रतिशत की गिरावट हुई। साथ ही एचडीएफसी, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर आईटीसी, पावरग्रिड, एचयूएल, ओएनजीसी और सन फार्मा में बढ़त देखी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में एक कार्य बल के गठन की घोषणा की थी, जो कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों का आंकलन कर जरूरी कार्रवाई करेगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार आर्थिक पैकेज पर विचार करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी, पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ शुक्रवार को बैठक करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें