सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 329.17 अंक ऊपर 35171.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.91 फीसदी बढ़कर 94.10 अंक ऊपर 10383 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफोसिस, बीपीसीएल, टीसीएस, आईओसी, इंडसइंड बैंक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, हिंडाल्को और श्री सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, आईटीसी, इंफ्राटेल, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, एम एंड एम, हिंदुस्तान यूनिलीवर, वेदांता लिमिटेड और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, मेटल, आईटी, पीएसयू बैंक, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
हरे निशान पर हुई बाजार की शुरुआत
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 309.62 अंक यानी 0.89 फीसदी ऊपर 35151.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.89 फीसदी यानी 91.60 अंकों की तेजी के साथ 10380.50 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 26.88 अंक नीचे 34842.10 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.16 फीसदी गिरकर 16.40 अंक नीचे 10288.90 के स्तर पर बंद हुआ था।