0.04 फीसदी नीचे आया सोने का मूल्य
वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सटोरियों के सौदा घटाये जाने से वायदा बाजार में सोने का मूल्य मंगलवार को 0.04 फीसदी नीचे आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोना 14 रुपये यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 31,549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 9,962 लॉट के लिये कारोबार हुआ। इसी प्रकार, अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 36 रुपये यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 31,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।
उधर, न्यूयॉर्क में सोना 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1,283.20 डालर औंस पर पहुंच गया।
चांदी के भाव में भी नरमी
वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से चांदी की कीमत 0.06 फीसदी टूटकर 37,353 रुपये किलो पर पहुंच गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 23 रुपये या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 37,353 रुपये किलो पर पहुंच गयी। इसमें 23,545 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
कारोबारियों के अनुसार मुख्य रूप से वैश्विक बाजार में कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से चांदी के दाम में नरमी आयी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 14.92 डालर प्रति औंस पर पहुंच गयी।