फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, अक्षय तृतीया पर गिरे सोने के भाव

Tue, 07 May 2019 04:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 323.71 अंक गिरकर 38276.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 100.35 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 11,497.90 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


मिड और स्मॉल कैप शेयर भी आज दबाव में रहे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब एक फीसदी टूटकर 14522.69 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स 0.85 फीसदी टूटकर 14301.81 के स्तर पर बंद हुआ है। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को इंफोसिस, एचयूएल, विप्रो, ओएनजीसी और टाइटन के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईओसी और आईटीसी के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

मेटल, रियल्टी, ऑटो, मीडिया, फार्मा और बैंकिंग शेयरों ने आज बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाने का काम किया है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 1.3 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 2.7 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 1.2 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.75 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.45 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं।

विज्ञापन

0.04 फीसदी नीचे आया सोने का मूल्य

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सटोरियों के सौदा घटाये जाने से वायदा बाजार में सोने का मूल्य मंगलवार को 0.04 फीसदी नीचे आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोना 14 रुपये यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 31,549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 9,962 लॉट के लिये कारोबार हुआ। इसी प्रकार, अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 36 रुपये यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 31,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।

उधर, न्यूयॉर्क में सोना 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1,283.20 डालर औंस पर पहुंच गया।

चांदी के भाव में भी नरमी

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से चांदी की कीमत 0.06 फीसदी टूटकर 37,353 रुपये किलो पर पहुंच गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 23 रुपये या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 37,353 रुपये किलो पर पहुंच गयी। इसमें 23,545 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

कारोबारियों के अनुसार मुख्य रूप से वैश्विक बाजार में कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच सटोरियों की मुनाफावसूली से चांदी के दाम में नरमी आयी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 14.92 डालर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें