दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 50.12 अंक गिरकर 38981.43 के स्तर पर बिद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 23.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 11,724.80 के स्तर पर पहुंच गया।
दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, एचडीएफसी बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, जी एंटरटेनमेंट, और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो इंफ्रा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और ऑटो शामिल हैं।