फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कहर से फिर आई बाजार में गिरावट, 38,500 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

Wed, 04 Mar 2020 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 214.22 अंकों की गिरावट के बाद 38,409.48 के स्तर पर बंद हुआ।
  • भारत में अब तक कोरोनावायरस के 28 मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 214.22 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के बाद 38,409.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.10 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 11,254.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

इसलिए आई गिरावट

भारत में अब तक कोरोनावायरस के 28 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 12 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 12 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी 9 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में एक-एक हैं वहीं आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं। इन सभी का इलाज दिल्ली में चल रहा है। इसकी वजह से बाजार ने आज अपनी बढ़त गंवाई

IPO को मिला ढाई गुना से ज्यादा अभिदान

सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक कार्ड्स ( SBI Cards ) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( IPO ) खुल गया था। इस आईपीओ से कंपनी 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये की रकम जुटा सकती है। यह साल 2020 का पहला आईपीओ है। आईपीओ को बोली लगाने के तीसरे दिन बुधवार को 2.51 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ के तहत दोपहर 12 बजे तक कुल 25,12,78,800 शेयरों के लिए बोलियां मिली जबकि निर्गम का आकार 10,02,79,411 शेयरों का है। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सिप्ला, डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा, पावर ग्रिड, गेल, टेक महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस, एशियन पेंट्स और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, आईटीसी, टाटा मोटर्स, टाटा म्टील, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइेंस और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, रियल्टी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 479.68 अंक यानी 1.26 फीसदी की बढ़त के बाद 38,623.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 170.55 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के बाद 11,303.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 49.06 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 38,672.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 11,317.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे सेंसेक्स 729.33 अंक यानी 1.89 फीसदी की गिरावट के बाद 37,894.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 218.20 अंक यानी 1.93 फीसदी की गिरावट के बाद 11,085.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें