आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1011.29 अंक यानी 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ 30636.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 280.40 अंक यानी 3.03 फीसदी की गिरावट के साथ 8981.45 के स्तर पर बंद हुआ।
दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 887.70 अंक यानी 2.80 फीसदी की गिरावट के साथ 30760.30 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 251.10 अंक यानी 2.71 फीसदी की गिरावट के साथ 9010.75 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.19 बजे सेंसेक्स में 1034.07 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 30613.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 305.85 अंक लुढ़ककर 8956 के स्तर पर था।
सोमवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 59.28 अंक यानी 0.19 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 31648 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.20 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 9266.55 के स्तर पर बंद हुआ था।