फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से लगातार गिर रहा बाजार, 29,000 के नीचे सेंसेक्स, यस बैंक के शेयर बढ़े

Wed, 18 Mar 2020 06:02 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कोरोना वायरस के खौफ के चलते बाजार हर दिन गिरता ही जा रहा है। 
  • भारतीय शेयर बाजार तीन साल के निचले स्तर पर है। 
  • आज सेंसेक्स 1709.58 अंक फिसलकर 28,869.51 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में फिर जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1709.58 अंक यानी 5.59 फीसदी की गिरावट के बाद 28,869.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 498.25 अंक यानी 5.56 फीसदी की गिरावट के बाद 8,468.80 के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार तीन साल के निचले स्तर पर है। कोरोना वायरस के खौफ के चलते बाजार हर दिन गिरता ही जा रहा है। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जी लिमिटेड, आईटीसी, टाटा स्टील, टीसीएस और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिन्सर्व, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, यूपीएल, टाइटन और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

यस बैंक के शेयर में जबरदस्त बढ़त
इस बीच आज यस बैंक का शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। यह 2.15 अंक यानी 3.67 फीसदी बढ़कर 60.80 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 64.50 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 58.65 के स्तर पर बंद हुआ था। महज सात दिनों में यस बैंक का शेयर 1484 फीसदी बढ़ा है। बता दें कि यस बैंक के ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। यस बैंक ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 18 मार्च शाम 6 बजे के बाद ग्राहक अपने खाते से सामान्य लेन-देन कर सकेंगे। बैंक के खाताधारक सभी 1,132 शाखाओं से लेनदेन कर सकेंगे। पिछले सप्ताह आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक को उबारने के लिए सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन की योजना अधिसूचित की थी। इसलिए पिछले कुछ दिनों से यस बैंक के शेयर में उछाल दर्ज किया जा रहा है। मालूम हो कि 6 मार्च को बैंक के शेयर 5.55 रुपये तक पहुंच गए थे। यस बैंक के शेयर 17 मार्च को तेजी के साथ 63.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में 1,038 फीसदी की तेजी आई है।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, आईटी, रियल्टी, एफएमसीजी, फार्मा, ऑटो, पीएसयू बैंक, और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बाजार पर कोरोना का प्रभाव
276 भारतीय दुनिया के अन्य देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, वहीं भारत में मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है। नोएडा में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कर्नाटक में दो और तेलंगाना में एक नया मामला सामने आया है।माता वैष्णो देवी की यात्रा आज से बंद कर दी गई है। कोरोना वायरस का डर बढ़ता ही जा रहा है, जिससे बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मंगलवार को 810 अंक लुढ़ककर बंद हुआ था 
मंगलवार को सेंसेक्स 810.98 अंक यानी 2.58 फीसदी की गिरावट के बाद 30,579.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 230.70 अंक यानी 2.51 फीसदी की गिरावट के बाद 8,966.70 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्च 2017 के बाद निफ्टी पहली बार 9,000 के नीचे पहुंचा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें