फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में गिरावट जारी, 173 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स

Wed, 10 Jul 2019 04:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 173.78 अंकों की गिरावट के बाद 38557.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 57 अंकों की गिरावट के बाद 11498.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.75 फीसदी टूटकर 14415 के नीचे बंद हुआ है। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स भी 0.75 फीसदी नीचे बंद हुआ है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स एक फीसदी टूटकर बंद हुआ है।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

ऑटो, मेटल, रियल्टी, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.08 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.13 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 1.6 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.6 फीसदी और आईटी इंडेक्स 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को यस बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रिलायंस, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

38627.05 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 103.77 अंकों की गिरावट के साथ 38627.05 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 38 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11517.90 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें