दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 361.92 अंकों की गिरावट के बाद 38,305.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 114.60 अंकों की गिरावट के बाद 11,359.90 के स्तर पर बंद हुआ।
बढ़त के साथ बंद हुए ये शेयर
दिग्गज शेयरों की बात करे, तो मंगलवार को एम एंड एम के शेयर में 2.15 फीसदी की बढ़त आई। एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.13 फीसदी बढ़ा, मारुति का शेयर 1.08 फीसदी, एचडीएफसी का शेयर 0.61 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.33 फीसदी और एशियन पेंट्स का शेयर 0.07 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।
गिरावट के साथ बंद हुए ये शेयर
गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इसमें सन फार्मा शामिल है। मंगलवार को सम फार्मा का शेयर 0.47 पीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, एनटीपीसी का शेयर 0.51 फीसदी टूटा, हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 0.66 फीसदी टूटा, एक्सिस बैंक का शेयर 1.01 फीसदी टूटा, पावर ग्रिड का शेयर 1.06 फीसदी टूटा, बजाज ऑटो का शेयर 1.21 फीसदी टूटा, बजाज फाइनेंस का शेयर 1.28 फीसदी टूटा, आईटीसी का शेयर 1.37 फीसदी टूटा, टेक महिंद्रा का शेयर 1.41 फीसदी टूटा, इंफोसिस का शेयर 1.43 फीसदी टूटा, एचसीएल टेक का शेयर 1.48 फीसदी टूटा, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.82 फीसदी टूटा, टीसीएस का शेयर 1.90 फीसदी टूटा, टाटा मोटर्स का शेयर दो फीसदी टूटा, रिलायंस का शेयर 2.15 फीसदी टूटा, टाटा स्टील का शेयर 2.39 फीसदी टूटा, ओएनजीसी का शेयर 2.58 फीसदी टूटा, भारती एयरटेल का शेयर 4.32 फीसदी टूटा, इंडसइंड बैंक का शेयर 5.46 फीसदी टूटा और यस बैंक का शेयर 22.20 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, ऑटो, बैंक, फार्मा और मेटल शामिल हैं।
38,905.06 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 237.73 अंकों की बढ़त के बाद 38,905.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 70.30 अंकों की बढ़त के बाद 11,544.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई। दोपहर करीब 2:40 बजे सेंसेक्स 590.03 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के बाद 38,077.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 171.20 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के बाद 11,303.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 155.24 अंकों की गिरावट के बाद 38,667.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 37.90 अंकों की गिरावट के बाद 11,474.50 के स्तर पर बंद हुआ था।