सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 289.13 अंकों की गिरावट के बाद 37397.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 103.80 अंकों की गिरावट के बाद 11085.40 के स्तर पर बंद हुआ।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक, आईटीसी और एचयूएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, हीरो मोटोकॉर्प, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। पीएसयू बैंक में 4.9 फीसदी की गिरावट आई, मेटल में 3.3 फीसदी की गिरावट आई, ऑटो दो फीसदी टूटा और फार्मा में 2.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 136.02 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 37822.39 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 44.70 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11233.90 के स्तर पर खुला था।
सोमवार को सेंसेक्स 196.42 अंकों की गिरावट के बाद 37686.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 92.10 अंकों की गिरावट के बाद 11192.20 के स्तर पर बंद हुआ था।