फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 से ज्यादा अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, 34 फीसदी मजबूती पर यस बैंक

Thu, 03 Oct 2019 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 198.54 अंकों की गिरावट के बाद 38,106.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 46.80 अंकों की गिरावट के बाद 11,313.10 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


पांच दिन की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को यस बैंक के शेयर में 33 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। बीएसई पर बैंक का शेयर 42.55 रुपये पर बंद हुआ। निजी क्षेत्र के बैंक ने बुधवार को निवेशकों को अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत होने का भरोसा दिलाया था।

यस बैंक ने कहा कि उसकी तरलता की स्थिति नियामकीय शर्तों के अनुरूप है। पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को बैंक का शेयर लगभग 23 फीसदी की कमजोरी के साथ 32 रुपये पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज में दी गई एक फाइलिंग मेें कहा था, ‘एक बड़े शेयरधारक द्वारा गिरवी शेयरों को छुड़ाने के लिए 10 करोड़ शेयर (बैंक की 3.92 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर) बेचे जाने से यह गिरावट देखने को मिली है।’ बैंक ने कहा कि इस बिकवाली के साथ गिरवी शेयरों के क्रम में होने वाली बिकवाली की कवायद पूरी हो गई है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को यस बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में वेदांता, कोल इंडिया, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एनर्जी, ऑटो और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मेटल और बैंक लाल निशान पर बंद हुए। 

38,122.18 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 183.23 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के बाद 38,122.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 51.95 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के बाद 11,307.95 के स्तर पर था। गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण बुधवार को शेयर बाजार में नियमित कारोबार बंद रहा। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 361.92 अंकों की गिरावट के बाद 38,305.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.60 अंकों की गिरावट के बाद 11,359.90 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें