फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 180 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11,500 के नीचे

Thu, 03 Oct 2019 09:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार
विज्ञापन

गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 183.23 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के बाद 38,122.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51.95 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के बाद 11,307.95 के स्तर पर था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, यस बैंक, आईओसी, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें ग्रासिम, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, वेदांता लिमिटेड, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया और टाटा स्टील के शेयर शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 190.04 अंकों की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38,115.37 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 40.95 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,515.40 के स्तर पर था। 

71.22 के स्तर पर खुला रुपया

रुपया आज डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के बाद 71.22 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.07 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 237.73 अंकों की बढ़त के बाद 38,905.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 70.30 अंकों की बढ़त के बाद 11,544.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई थी। दोपहर करीब 2:40 बजे सेंसेक्स 590.03 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के बाद 38,077.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 171.20 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के बाद 11,303.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण बुधवार को शेयर बाजार में नियमित कारोबार बंद रहा। 

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 361.92 अंकों की गिरावट के बाद 38,305.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.60 अंकों की गिरावट के बाद 11,359.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें