फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 245 अंक टूटा सेंसेक्स

Tue, 10 Dec 2019 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 247.55 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के बाद 40,239.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80.70 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के बाद 11,856.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सिप्ला, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ग्रासिम, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, जी लिमिटेड, गेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल, पावर ग्रिड, अमल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंज बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल, फार्मा, ऑटो और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

मामूली बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 27.21 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 40,514.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 3.45 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 11,940.95 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी सेंसेक्स सेंसेक्स 42.28 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 40,487.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 15.45 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 11,936.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें