फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 306 और निफ्टी 113 अंक ऊपर हुआ बंद

Fri, 05 Jun 2020 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सेंसेक्स 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 306.54 अंक ऊपर 34287.24 के स्तर पर बंद हुआ। 
  • एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। 
  • शुरुआती कारोबार में भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 306.54 अंक ऊपर 34287.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.13 फीसदी उछलकर 113.05 अंक ऊपर 10142.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, एसबीआई, इंफ्राटेल, टाटा स्टील, हिडाल्को, आईओसी, यूपीएल, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टीसीएस, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सिप्ला, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो और मीडिया शामिल हैं।
विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सुबह 9.16 बजे सेंसेक्स 218.73 अंक (0.64 फीसदी) ऊपर 34199.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 0.88 फीसदी यानी 88.20 अंकों की बढ़त के साथ 10117.30 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 128.84 अंक नीचे 33980.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.32 फीसदी गिरकर 32.45 अंक नीचे 10029.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें