फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: मंगलवार को शेयर बाजार में दिखा मंगल, सेंसेक्स 30,000 के पार, निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

Tue, 07 Apr 2020 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 2476.26 अंक बढ़कर 30,067.21 के स्तर पर पहुंच गया।
  • सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।
  • कारोबार के दौरान निवेशकों को करीब आठ लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2476.26 अंक यानी 8.97 फीसदी की बढ़त के साथ 30,067.21 के स्तर पर बंद हुआ। यह अंकों के आधार पर सेंसेक्स की एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा तेजी है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 708.40 अंक यानी 8.76 फीसदी की बढ़त के साथ 8792.20 के स्तर पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान निवेशकों को करीब आठ लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। इससे पहले छह अप्रैल को महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था।

विज्ञापन



ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। निम्नलिखित कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखनमे को मिली- 

  • इंडसइंड बैंक ( 25 फीसदी )
  • एक्सिस बैंक ( 20.14 फीसदी )
  • ग्रासिम ( 15 फीसदी )
  • डॉक्टर रेड्डी ( 14.40 फीसदी )
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर ( 13.69 फीसदी )
  • एम एंड एम ( 13.64 फीसदी )
  • आईसीआईसीआई बैंक ( 13.31 फीसदी )
  • हिंडाल्को ( 13.18 फीसदी ) 
  • मारुति ( 12.82 फीसदी )
  • जी लिमिटेड ( 12.42 फीसदी )

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी, बैंक, मेटल, फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक, ऑटो और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में तेजी
कोरोना वायरस ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में कहर बरपाया है। लेकिन वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण आज घरेलू बाजार बढ़त पर खुला। कल दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का डाउ जोंस 7.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1,627.46 अंक ऊपर 22,680.00 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डैक 7.33 फीसदी बढ़त के साथ 540.15 अंक ऊपर 7,913.24 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 7.03 फीसदी बढ़त के साथ 175.03 अंक ऊपर 2,663.68 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 46.19 अंक ऊपर 2,810.18 पर बंद हुआ था। इसके अतिरिक्त तेल उत्पादक देशों की बैठक में देरी की वजह से कच्चे तेल की कीमतें गिरने से भी बाजार को बल मिला है। 

जॉनसन के ICU में जाने के बावजूद उछला लंदन शेयर बाजार 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आईसीयू में जाने के बावजूद मंगलवार को लंदन शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में तीन फीसदी चढ़ गया। ब्रिटेन की शीर्ष कंपनियों वाला सूचकांक एफटीएसई 100 तीन फीसदी बढ़कर 5,571.09 के स्तर पर आ गया। कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक पीड़ित यूरोपीय देशों की स्थिति में कुछ सुधार की खबर के बाद यह तेजी देखने को मिली। 

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
मंगलवार को बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 1258.07 अंक यानी 4.56 फीसदी की बढ़त के साथ 28849.02 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 380.25 अंक यानी 4.70 फीसदी की बढ़त के साथ 8464.05 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.51 बजे बीएसई का सेंसेक्स 2337.70 अंक (8.47 फीसदी) की तेजी के साथ 29928.65 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 672.70 अंक ( 8.32 फीसदी ) के उछाल के साथ 9756.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 674.36 अंक यानी 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 27590.95 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 170 अंक यानी 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ 8083.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन

विदेशी बाजार भी हुआ गुलजार 

भारत की तरह विदेशी बाजार भी मंगलवार को गुलजार दिखा। अमेरिका का डाउ जोंस 3.71 फीसदी की बढ़त के साथ 842 अंक ऊपर खुला। नैस्डैक 2.68 फीसदी की बढ़त के साथ 212 अंक ऊपर और एसएंडपी 3.18 फीसदी की बढ़त के साथ 84 अंक ऊपर खुला। इसी तरह चीन का शंघाई कम्पोसिट 56 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग 504 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 31 अंक और जापान का निक्केई 373 अंक ऊपर बंद हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें