फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Wed, 16 Oct 2019 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 92.90 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 38,598.00 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 43.25 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 11,471.55 के स्तर पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को जी लिमिटेड, ओएनजीसी, बीपीसीएल, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम, यस बैंक, विप्रो, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें हीरो मोटोकॉर्प, वेदांता लिमिटेड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, आईटीसी, पावर ग्रिड, गेल और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बुधवार को ऑटो, बैंक, मेटल और पीएसयू बंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, फार्मा और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स 109.08 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 38,616.17 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36.65 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 11,464.95 के स्तर पर खुला था।   

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 291.62 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के बाद 38,506.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 87.15 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के बाद 11,428.30 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें