फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाट स्तर पर खुलने के बाद बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

Wed, 11 Sep 2019 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 125.37 अंकों की बढ़त के बाद 37,270.82 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 32.70 अंकों की बढ़त के बाद 11,035.70 के स्तर पर बंद हुआ
विज्ञापन
शेयर बाजार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 125.37 अंकों की बढ़त के बाद 37,270.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 32.70 अंकों की बढ़त के बाद 11,035.70 के स्तर पर बंद हुआ।  

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें एचसीएल टेक, ओएनजीसी, विप्रो, गेस और जी एंटरटेनमेंट के शेयर शामिल हैं। 

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 52.97 अंकों की बढ़त के बाद 37,198.42 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 9.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,012.50 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 163.68 अंकों की बढ़त के बाद 37,145.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 56.80 अंकों की बढ़त के बाद 11,003 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन


सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को मुहर्रम की वजह से भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। इससे पहले गणेश चतुर्थी की वजह से दो सितंबर को भी बाजार बंद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें