दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 147.15 अंकों की बढ़त के बाद 37,641.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 47.50 अंकों की बढ़त के बाद 11,105.40 के स्तर पर बंद हुआ। नौ अगस्त के बाद आज पहली बार निफ्टी 11,100 के ऊपर बंद हुआ है।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टाटा मोटर्स के शेयर में 8.96 फीसदी की बढ़त आई। टाटा स्टील का शेयर 4.05 फीसदी बढ़कर बंद हुआ, यस बैंक का शेयर 3.25 फीसदी, एनटीपीसी का शेयर तान फीसदी, इंडसइंड बैंक का शेयर 2.95 फीसदी, एम एंड एम का शेयर 2.36 फीसदी, पावर ग्रिड का शेयर 1.82 फीसदी, एचडीएफसी का शेयर 1.75 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.66 फीसदी, आईटीसी का शेयर 1.50 फीसदी, ओएनजीसी का शेयर 1.37 फीसदी, बजाज ऑटो का शेयर 1.08 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 1.01 फीसदी, रिलायंस का शेयर 0.71 फीसदी, एचसीएल टेक का शेयर 0.31 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 0.27 फीसदी, एक्सिस बैंक का शेयर 0.16 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.06 फीसदी और एशियन पेंट्स का शेयर 0.03 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।
वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सन फार्मा का शेयर 0.55 फीसदी टूटा, टीसीएस का शेयर 1.49 फीसदी, टेक महिंद्रा का शेयर 2.26 फीसदी और भारती एयरटेल का शेयर 3.42 फीसदी टूटकर बंद हुआ।
तेजी के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 138.98 अंकों की बढ़त के बाद 37,633.10 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 44.70 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,102.60 के स्तर पर खुला था।
सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 792.96 अंक यानी 2.16 फीसदी की बढ़त के बाद 37,494.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 228.50 अंक यानी 2.11 फीसदी की बढ़त के बाद 11,057.90 के स्तर पर बंद हुआ था।