फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2020 के अगले कारोबारी दिन आई बाजार में तेजी, 40,000 के नीचे सेंसेक्स

Mon, 03 Feb 2020 04:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 136.78 अंकों की बढ़त के बाद 39,872.31 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 62.60 अंकों की बढ़त के बाद 11,724.05 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 136.78 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 39,872.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.60 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के बाद 11,724.05 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी शनिवार को बाजार में 10 सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और कोल इंडिया के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, यस बैंक, आईटीसी, गेल, टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एसबीआई के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए।  

शुरुआती कारोबार में 39,720.26 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 15.27 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 39,720.26 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 8.85 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के बाद 11,653 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन आई थी एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट

एक फरवरी यानी शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 पेश किया था। इसलिए शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुला था। आम बजट से शेयर बाजार खुश नहीं दिखा। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 987.96 अंक यानी 2.43 फीसदी की गिरावट के बाद 39,735.53 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 318.30 अंक यानी 2.66 फीसदी की गिरावट के बाद 11,643.80 के स्तर पर बंद हुआ। यह एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे निवेशकों के चार लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें