फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले शेयर बाजार में बढ़त, 39,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

Fri, 25 Oct 2019 03:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37.67 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 39,058.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 1.30 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के बाद 11,583.90 के स्तर पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआी, सिप्ला, सन फार्मा, बीपीसीएल, टीसीएस, विप्रो और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, वेदांता, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को ऑटो, मेटल और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, आईटी, मीडिया, फार्मा और रियल्टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।  

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 136.31 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 39,156.70 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 31.05 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 11,613.65 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 38.44 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के बाद 39,020.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 21.70 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 11,582.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें