सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 136.31 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 39,156.70 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.05 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 11,613.65 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को आईटीसी, इंफोसिस, एसबीआई, आईओसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, बजाज फिन्सर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें इंफ्राटेल, ग्रासिम, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, वेदांता, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को एफएमसीजी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। वहीं मेटल, मीडिया, ऑटो, आईटी और रियल्टी शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 181.28 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 39,201.67 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 63.55 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के बाद 11,646.15 के स्तर पर था।
71.04 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.04 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.02 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 38.44 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के बाद 39,020.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 21.70 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 11,582.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 265.66 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के बाद 39,324.49 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 63.15 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 11,667.25 के स्तर पर खुला था।