फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से एक दिन पहले शेयर बाजार में तेजी, 39,900 के पार पहुंचा सेंसेक्स

Thu, 04 Jul 2019 05:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बजट पेश होने में मात्र एक दिन बचा है। आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया गया। इस आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था के आठ फीसदी विकास दर पाने के लिए सुझाव दिए गए हैं जिससे 2025 में यह पांच ट्रिलियन डॉलर को पार कर सकती है। ऐसे में आज दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 68.81 अंकों की बढ़त के साथ 39908.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.20 अंकों की बढ़त के बाद 11938 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद यूपीएल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स इंडस्ट्रीज के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, जी एंटरटेनमेंट और जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें को गुरुवार को मेटल और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एनर्जी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, आईटी और इंफ्रा शामिल हैं। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.64 अंकों की बढ़त के बाद 39905.89 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.50 अंकों की बढ़त के बाद 11939.30 के स्तर पर खुला था। 
 

इन छह लोगों की कोर टीम ने तैयार किया है बजट 2019

पिछले कारोबारी दिन भी हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22.77 अंकों की बढ़त के साथ 39839.25 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.50 अंकों की बढ़त के बाद 11916.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोना वायदा कारोबार में 0.04 फीसदी फिसला

सटोरियों के सौदे घटाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 34,231 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा मुनाफावसूली के कारण मुख्य रूप से वायदा कारोबार में सोना भाव में कमी आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जुलाई महीने में डिलीवरी वाला सोना 15 रुपये यानी 0.04 फीसदी घटकर 34,231 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 17,059 लॉट का कारोबार हुआ। 

हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.30 फीसदी गिरकर 1,416.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 

चांदी का वायदा भाव फिसला

कमजोर वैश्विक संकेतों एवं सटोरियों की मुनाफावसूली के चलते गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी 0.16 फीसदी कमजोर होकर 37,150 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गयी। कारोबारियों ने कहा कि प्रतिभागियों की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजार में कमजोर संकेतों का असर चांदी के वायदा भाव पर देखने को मिला।    

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जुलाई महीने के अनुबंध सौदों के लिए चांदी वायदा भाव 60 रुपये यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 37,150 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें 65 लॉट का कारोबार हुआ। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में चांदी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 15.28 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें