फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 39,600 के पार

Mon, 01 Jul 2019 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 291.66 अंकों की बढ़त के साथ 39686.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.70 अंकों की बढ़त के बाद 11865.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद जी एंटरटेनमेंट, बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स

विज्ञापन

के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें बीपीसीएल, ओएनजीसी, आईओसी, कोल इंडिया और एचसीएल टेक के शेयर शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मेटल और एनर्जी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, आईटी और इंफ्रा शामिल हैं। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 201.06 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के बाद 39595.70 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.80 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 11846.70 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 191.77 अंकों की गिरावट के साथ 39394.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52.60 अंकों की गिरावट के बाद 11788.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन

सोना वायदा भाव कमजोर

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सटोरियों के अपने सौदे घटाने से सोना वायदा भाव 1.57 फीसदी घटकर 33,669 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी सौदों के लिए सोना वायदा भाव 537 रुपये यानी 1.57 फीसदी टूटकर 33,669 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 16,425 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह अक्टूबर डिलीवरी के लिए 6,071 लॉट के कारोबार में यह भाव 495 रुपये यानी 1.44 फीसदी गिरकर 33,925 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1.79 फीसदी घटा सोने का भाव

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 1.79 फीसदी घटकर 1,388.40 डॉलर प्रति औंस रहा।

चांदी वायदा भाव कमजोर

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदों में कटान किए जाने से चांदी वायदा भाव 0.82 फीसदी गिरकर 37,146 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।    

एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी सौदों के लिए चांदी वायदा भाव 306 रुपये यानी 0.82 फीसदी टूटकर 37,146 रुपये प्रति किलो ग्राम रहा। इसके लिए 3,489 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सितंबर डिलीवरी के लिए 17,150 लॉट के कारोबार में यह भाव 324 रुपये यानी 0.85 फीसदी गिरकर 37,786 रुपये प्रति किलो ग्राम रहा।    

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1.02 फीसदी घटा चांदी का भाव

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 1.02 फीसदी घटकर 15.19 डॉलर प्रति औंस रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें