फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI के एलान के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 30,000 के नीचे, निफ्टी में मामूली बढ़त

Fri, 27 Mar 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 131.18 अंक गिरकर 29815.59 के स्तर पर बंद हुआ।
  • इससे पहले लगातार तीन दिनों से बाजार बढ़त पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 131.18 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 29815.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.80 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 8660.25 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार तीन दिनों से बाजार बढ़त पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

 


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, सिप्ला, एनटीपीसी, आईटीसी, यूपीएल, एम एंड एम, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, गेल, मारुति, भारती एयरटेल, हिंडाल्को, एचसीएल टेक, वेदांता लिमिटेड और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, ऑटो और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन


इन कारकों से बाजार में आया उतार-चढ़ाव

  • आरबीआई ने किए ये एलान - आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आम जनता को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण एलान किए। आम जनता को लॉकडाउन के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने महत्वपूर्ण एलान किए। उन्होंने जनता के लिए सभी तरह के लोन सस्ते किए गए। रेपो रेट में कटौती से आपकी ईएमआई घटेगी। साथ ही तीन महीने तक ईएमआई देने में राहत का भी एलान किया गया।
  • राहत पैकेज का एलान - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। लॉकडाउन का खामियाजा भुगत रहे किसानों, दैनिक वेतन भोगियों, मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए गुरुवार को राहत देने की घोषणा की गई। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब भूखा ना रहे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया। 
  • कोरोना का असर - वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 724 लोग संक्रमित हैं और 66 लोग ठीक हो चुके हैं। इसी बीच साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये दान दिए हैं। 

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 927.95 अंक यानी 3.10 फीसदी की बढ़त के साथ 30,874.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 326.40 अंक यानी 3.78 फीसदी की बढ़त के साथ 8967.85 के स्तर पर खुला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। इसके बाद दोपहर 1.35 बजे बीएसई का सेंसेक्स 326.09 अंक गिरकर 29620.68 पर था। एनएसई का निफ्टी 83.50 अंक (0.97 फीसदी) गिरकर 8557.95 के स्तर पर था।

तीन दिनों से हरे निशान पर बंद हो रहा है बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1410.99 अंक यानी 4.94 फीसदी की बढ़त के साथ 29946.77 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 323.60 अंक यानी 3.89 फीसदी की बढ़त के साथ 8641.45 के स्तर पर बंद हुआ था। लगातार तीसरे दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ। 24 और 25 मार्च को आई तेजी से निवेशकों की दौलत में 6,63,240.78 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें