फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार ने छुई रिकॉर्ड ऊंचाई, सेंसेक्स 31, निफ्टी 15 अंक तेजी के साथ हुआ बंद

Wed, 12 Jul 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
शेयर बाजार में मंगलवार के दिन एक नए रिकार्ड छूने को बेताब दिखा और  पहली बार निफ्टी ने 9800 के स्तरों को पार किया लेकिन वो इन स्तरों पर टिक नहीं पाया। निफ्टी ने 9830.05 का नया उच्चतम स्तर बनाया, तो सेंसेक्स ने 31885.11 के नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक दस्तक दी।
विज्ञापन


अंत में निफ्टी 9800 के नीचे बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 31750 के आसपास बंद हुआ है। वहीं रुपये में भी मजबूती देखने को मिली। पहली बार निफ्टी और सेंसेक्स अपने-अपने पुराने बेंचमार्क से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले, सुबह में बाजार के खुलते ही निफ्टी ने 9799.35 का नया उच्चतम स्तर बनाया है, तो सेंसेक्स ने 31802 के नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक दस्तक दी। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


एशियाई बाजार में तेजी की वजह से सेंसेक्स एक नए स्तर पर हैं। इस तेजी की वजह से मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।  ऑटो, आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस में अच्छी खरीदारी का माहौल है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी बढ़कर 23,700 के ऊपर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.8 फीसदी की मजबूती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें