शेयर बाजार में मंगलवार के दिन एक नए रिकार्ड छूने को बेताब दिख रहा है। वहीं रुपये में भी मजबूती देखने को मिली। पहली बार निफ्टी और सेंसेक्स अपने-अपने पुराने बेंचमार्क से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
बाजार के खुलते ही निफ्टी ने 9799.35 का नया उच्चतम स्तर बनाया है, तो सेंसेक्स ने 31802 के नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर तक दस्तक दी। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।
एशियाई बाजार में तेजी की वजह से सेंसेक्स एक नए स्तर पर हैं। इस तेजी की वजह से मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो, आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस में अच्छी खरीदारी का माहौल है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी बढ़कर 23,700 के ऊपर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.8 फीसदी की मजबूती आई है।
डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती जारी
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन रुपये की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 64.45 के स्तर पर खुला।