फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक के शेयर में आई भारी गिरावट, 39000 के पार बंद हुआ सेंसेक्स

Fri, 07 Jun 2019 04:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 86.18 अंकों की बढ़त के साथ 39615.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.90 अंकों की बढ़त के साथ 11870.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद शुक्रवार को भारती इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एम एंड एम और टेक महिंद्रा के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, सिप्ला और जेएसडब्ल्यू के स्टॉक्स शामिल हैं।

2.37 फीसदी गिरा यस बैंक का शेयर

शुक्रवार को यस बैंक का शेयर 2.37 फीसदी गिरा, जिसके बाद एक शेयर का दाम 140 रुपये हो गया। इससे पहले गुरुवार को यस बैंक का शेयर 143.40 के स्तर पर बंद हुआ था। यस बैंक का बाजार पूंजीकरण 32424.52 करोड़ रुपये हो गया है। 143.75 के स्तर पर खुलने के बाद यस बैंक का शेयर 146.20 के स्तर पर पहुंचा था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को आईटी और बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, एनर्जी, फार्मा, इंफ्रा, मेटल और एफएमसीजी भी लाल निशान पर बंद हुए। 

39487.91 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 41.80 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 39487.91 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7.30 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के बाद 11836.50 के स्तर पर खुला था। 

सोना-चांदी का भाव

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने की मांग में गिरावट के चलते शुक्रवार को नेशनल कैपिटल में सोने का भाव 70 रुपये गिरकर 33420 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत में इजाफा हुआ। चांदी का भाव 100 रुपये बढ़कर 38000 प्रति किलोग्राम हो गया। 

विज्ञापन


नेशनल कैपिटल में 99.9 फीसदी वाला शुद्ध सोना 70 रुपये गिरकर 33420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 99.5 फीसदी वाला शुद्ध सोना 33250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से मिल रहा है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,334.60 डॉलर प्रति औंस गिरा। वहीं चांदी का भाव 14.99 डॉलर प्रति औंस बढ़ा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें