फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

Tue, 21 May 2019 05:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आए। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आते ही राजनीतिक बहस का नया दौर शुरू हो गया। राजनीतिक बहस के साथ ही शेयर बाजार में भी एग्जिट पोल का असर दिखा। 

विज्ञापन


एग्जिट पोल के नतीजों से सोमवार को शेयर बाजार पिछले 10 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। अमर उजाला ने बीते कुछ प्रमुख चुनावों के दौरान विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल का विश्लेषण किया तो यह तथ्य सामने आया कि चुनाव के विजेता रहने वाले दल को लेकर कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं। एग्जिट पोल चाहे गलत हो या सही, लेकिन इसका शेयर बाजार पर भारी असर पड़ा है। 

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 382.87 अंकों की गिरावट के बाद 38969.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 119.20 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11709.10 के स्तर पर पहुंच गया। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को भारती इंफ्राटेल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, टाइटन कंपनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें जी एंटरटेनमेंट, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल और अडाणी पोर्ट्स के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, आईटी, मेटल, एनर्जी और इंफ्रा शामिल हैं। 

बढ़त के साथ खुला था शेयर बाजार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 104.58 अंकों की बढ़त के साथ 39457.25 के स्तर पर खुला। वहीं 28.80 अंकों की बढ़त के साथ मंगलवार को निफ्टी 11857.10 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी वायदा कीमतों में 98 रुपये की गिरावट

विदेशी बाजारों से कमजोरी का संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी कीमत 0.27 फीसदी की हानि के साथ 36,273 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।    

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 98 रुपये यानी 0.27 फीसदी घटकर 36,273 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 29,638 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, सिंतबर महीने में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 112 रुपये यानी 0.3 फीसदी घटकर 36,740 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 2,054 लॉट का कारोबार हुआ। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में चांदी के भाव में गिरावट आई।    

चांदी की कीमत न्यूयॉर्क में 0.31 फीसदी की गिरावट दर्शाता 14.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें