फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स में 497 अंकों की तेजी, निफ्टी 16700 के पार

Tue, 21 Dec 2021 03:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark: सोमवार को आई बड़ी गिरावट के बाद आज सप्ताह के दूसरे मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 497 अंक उछलकर बंद हुआ, वहीं एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 156 अंक की तेजी लेकर बंद हुआ। 
विज्ञापन
मुंबई की बीएसई बिल्डिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 497 अंक या 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 56,319.01 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी 156.65 अंक या  0.94 फीसदी की उछाल के साथ 16, 770.85 के स्तर पर आकर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 498 अंक की बढ़त के साथ, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 158 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


कारोबार के दौरान  सेंसेक्स 1064 अंकों की तेजी के साथ 56,819 पर पहुंचा था। इस बढ़त के कारण निवेशकों की संपत्ति 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। टाटा स्टील का शेयर आज 5 फीसदी तक बढ़ा है। बाजार में आज दिन भी दोनों सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते रहे। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत होते ही सेंसेक्स कुछ ही देर में 520.78 अंक या 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 56,342.79 के स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी सूचकांक भी 153.90 अंक या  0.93 फीसदी की उछाल के साथ 16, 768.10 के स्तर पर जा पहुंचा। तेजी का सिलसिला दिन बढ़ने के साथ जारी है और सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स ने 725 अंकों तक की ऊंचाई तय करते हुए 56,540.10 के स्तर पर कारोबार पहुंच गया थ्रा। वहीं निफ्टी सूचकांक 201.85 अंक या  1.21 फीसदी की उछाल के साथ 16, 816.05 के स्तर पर था। तेजी का दौर जारी रहा और सेंसेक्स 11 बजे तक 905 अंक उछाल के साथ आगे बढ़ा, जबकि निफ्टी 268 अंक की बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करता रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें