फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में दिखी 96 अंकों की बढ़ोतरी, रुपये में हुआ फिर से सुधार

Thu, 17 May 2018 10:07 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से मजबूती देखने को मिली और सेंसेक्स 96 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं रुपया भी अपने 15 माह के निचले स्तर से वापस आ गया।  सेंसेक्स 35484 और निफ्टी 10776 पर कारोबार करते हुए देखा गया हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी चढ़ा है।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में क्रॉम्पटन, डिविस लैब, सन टीवी, एलटीआई, टाटा ग्लोबल, पेट्रोनेट, राजेश एक्सपोर्ट, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस, एमफैसिस, इंडियन होटल, ओबेरॉय रियल्टी, एक्साइड इंडस्ट्रीज 1.19-4.64 फीसदी तक बढ़े।

रुपया 9 पैसे बढ़कर 67.72 पर खुला
रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे बढ़कर 67.72 के स्तर पर खुला है। कल रुपये में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 16 महीने के निचले स्तर से संभला था। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 26 पैसे की बढ़त के साथ 67.81 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें